फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Common facility center of black pottery will be built in Asni

Azamgarh News: असनी में बनेगा ब्लैक पॉटरी का कॉमन फैसिलिटी सेंटर

Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Common facility center of black pottery will be built in Asni
रानी की सराय। निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के कॉमन फेसिलिटी सेंटर के लिए रानी की सराय ब्लाक के असनी में भूमि मिल गई है। इसका प्रस्ताव बन गया है। अब बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत असनी में ब्लैक पॉटरी का कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी रानी की सराय ने 12 दिसंबर 2024 को उपजिलाधिकारी निजामाबाद को पत्र भेजा था। जिस पर तहसीलदार ने आठ जनवरी को कानूनगो और लेखपाल को जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में लेखपाल उमेश कुमार गौड़ ने 0.073 हेक्टेयर भूमि का प्रबंधन समिति काे प्रस्ताव दिया। इसमें 15 से 20 वर्ष पुराने पीपल व चिलबिल, अर्जुन के पुराने पेड़ हैं। बगल से हाई वोल्टेज का विद्युत तार भी गया है। उन्होंने उक्त जमीन को समिति ने केंद्र बनाने के लिए अनुपयुक्त बताया था। इसके बाद बीते नौ जनवरी 2025 को एडीओ (आईएसबी) को क्षेत्रीय लेखपाल व प्रधान ने दूसरी जमीन के बारे में बताया। एडीओ (आईएसबी) ने उक्त जमीन का बीते दिनों निरीक्षण किया और कॉमन फैसिलिटी सेंटर के निर्माण के लिए उपयुक्त पाया।
विज्ञापन

एडीओ परमेश्वरी दयाल राय ने बताया कि जमीन मिल गई है, प्रस्ताव भी बन गया है। अब बजट की कार्यवाही संस्था द्वारा निर्धारित की जाएगी। जल्द ही इस बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed