फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner did divisional review of law and order, gave instructions for prompt disposal of pending cases

Azamgarh News: आयुक्त ने की कानून-व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Commissioner did divisional review of law and order, gave instructions for prompt disposal of pending cases
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में कानून-व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और बार्डर क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने लंबित केसों के निस्तारण पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। विशेष रूप से वांछित अपराधियों और दो वर्गों के बीच शत्रुता से संबंधित मामलों को शीघ्र सुलझाया जाए। किसी निर्दोष व्यक्ति को पीड़ित न किया जाए और पंचायत चुनावों के मद्देनजर प्रधान एवं पूर्व प्रधानों के बीच किसी भी विवाद पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बॉर्डर एरिया में गो, शराब और गांजा की अवैध तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जाए। जहां भी अवैध गतिविधियों की सूचना मिले, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बलिया और मऊ के पुलिस अधीक्षकों को आईजीआरएस में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने रक्षाबंधन, विभाजन दिवस, 15 अगस्त और चेहल्लुम जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की सराहना की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण किया गया है और कहीं कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। बलिया में महावीरी झंडा कार्यक्रम भी शांति पूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार, मऊ प्रवीण मिश्रा, बलिया मंगला प्रसाद सिंह, एसएसपर हेमराज मीना, इला मारन, बलिया ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed