फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Comment on the holy book Ramcharit Manas is condemnable: Yogi Ramanand Das

पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस पर टिप्पणी निंदनीय: योगी रामानंद दास

Fri, 17 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Comment on the holy book Ramcharit Manas is condemnable: Yogi Ramanand Das
मध्य प्रदेश प्रांत के दिलेरी धाम के साकेत पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास जी महाराज का बृहस्पतिवार को नगर के बेलईसा स्थित अनिल सिंह के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

योगी रामांनद दास जी ने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों के सबसे लोकप्रिय ग्रंथ श्री रामचरित मानस की कुछ पंक्तियों को विवादास्पद बताया जाना निंदनीय है। ऐसे चंद लोगों द्वारा यह समझने की कोशिश नहीं की गई है कि किस भाव, किस परिवेश, किस स्थान, किन कारणों से उक्त पंक्तियां उल्लेखित की गई है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी ने श्रीरामचरित मानस में देव, मानव, दनुज, सज्जन, किन्नर, खल सबकी वंदना की है, ऐसे लोगों का ध्यान इन पंक्तियों की तरफ क्यों नही जाता। जिससे साफ है कि ऐसे लोग कुतर्क कर समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे लोग की टिप्पणियों को नजरअंदाज करें और भगवत भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को सफल बनाएं, क्योंकि मानसिक क्लेश, अशांति से मुक्ति सनातन धर्म में बताए गए योग व भक्ति मार्ग से ही मिल सकती है। हठ योग की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सूर्य और चंद्र नाड़ी का मिलन ही हठ योग कहलाता है। जब सूर्य नाड़ी और चंद्र नाड़ी सक्रिय होती है तभी कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है। पंतजलि योग सूत्र में भी समाधि के लिए योग कहा गया है। र्निविकार अवस्था में ही ध्यान की झलक मानव को मिल सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय, ऋषिकेश राय, अनिल सिंह, आरपी राय, वशिष्ठ नारायण सिंह, महंत संजय पांडेय, शाश्वत राय, प्रज्जवल राय, नीरज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed