फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Combines and Harvesters will not run without Super Straw Management

सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट के बिना नहीं चलेंगे कंबाइन और हार्वेस्टर

Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Combines and Harvesters will not run without Super Straw Management
आजमगढ़। पराली जलाने की समस्या के प्रति सरकार गंभीर है। अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों से कहा कि बिना सुपर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाए चलने वाली कटाई करने पर मशीन को सीज कर लिया जाए और उस मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। हर कंबाइन व हार्वेस्टर की निगरानी के लिए कृषि विभाग के एक कर्मचारी की जाए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव कृषि ने कहा कि किसानों के पर पराली जलाने के दर्ज मुकदमों को वापस लेने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। अब तक जिन किसानों से जुर्माना की वसूल नहीं किया गया है, उसे माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को धान की कटाई से पहले पराली प्रबंधन को लेकर योजना बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को जागरूक करें। पराली प्रबंधन के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रयास किया जाए। स्कूल, पंचायत भवन, अस्पताल आदि की दीवारों पर परानी जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में स्लोगन लिखवाए जाएं। जिले स्तर पर भी गोष्ठियों का आयोजन किया जाए। कृषि यंत्रों के अनुदान का वितरण जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 220 न्याय पंचायतों में आज गोष्ठियां
आजमगढ़। उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने बताया कि जनपद में दो सितंबर से न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 220 न्याय पंचायतों का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम नौ सितंबर तक चलेगा। पिछले साल जनपद में पराली जलाने की 63 घटनाएं हुई थी। जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं उन क्षेत्रों में 15 से 30 सितंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed