फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Colors in the morning and Abir and Gulal flew fiercely in the evening

सुबह को रंग और शाम को जमकर उड़े अबीर और गुलाल

Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Colors in the morning and Abir and Gulal flew fiercely in the evening
आजमगढ़। होली के अवसर पर सोमवार की सुबह से ही जहां लोगों ने दोपहर तक जमकर रंग खेला। वहीं शाम के समय नहा धोकर लोगों ने परिवार के साथ ईष्ट मित्रों के घर पहुंचकर उन्हें अबीर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। साथ ही गुझिया, नमकीन, चिप्स, पापड़ आदि का आनंद उठाया। देर रात तक यह क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

होली का पर्व सोमवार को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बहुत से लोगों ने घरों में ही होली खेली। लेकिन जो लोग सड़कों पर उतरे उन्होंने जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी नजर आई। प्रशासन इस बात पर नजर गड़ाए हुए था कि कहीं ज्यादा भीड़ न जुटने पाए। इन सबके बीच दोपहर तक हर गली और हर गांव में रंगों की बरसात होती रही। लोग होली के रंग में डूबे रहे। दोपहर में लोगों नहा धोकर साफ कपड़े पहनकर निकल पड़े अपनों को होली की बधाई देने।
विज्ञापन

दोपहर तक रंग तो दोपहर बाद अबीर गुलाल उड़ते रहे। लोग नीली, पीली, गुलाबी, लाल रंग के अबीर और गुलाल से सरोबार होते रहे। अपनों के घर पहुंचकर लोगों ने पापड़, चिप्स, गुझिया, गुलाब जामुन आदि का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। लोगों के घर थोड़ा-थोड़ा नाश्ता करने के कारण शाम को भोजन करने की भी इच्छा नहीं हुए। जिसके कारण बहुत से लोग बिना भोजन किए ही सो गए। होली की मस्ती में लोग इस कदर डूबे रहे कि दूसरे दिन मंगलवार को भी होली का खुमार देखने को मिला। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। लेकिन होने के साथ ही सड़कों पर भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed