फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cold wave proved troublesome

बदली व सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 02 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
cold wave proved troublesome
ठंड का कहर, कागज पर अलाव
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। विगत कई दिनों से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड से नव वर्ष के पहले दिन भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही और सर्द हवाओं के कारण गलन में काफी इजाफा देखने को मिला। रविवार को सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे।  गुरुवार को अधिकतम 19 एवं  न्यूनतम 9, शुक्रवार को अधिकतम 28 एवं न्यूनतम 11, शनिवार को अधिकतम तापमान 20 एवं न्यूनतम  10 और रविवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


विगत कई दिनों से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड रविवार को जारी रही। सुबह से ही आसमान में बदली छाई हुई थी जिसके कारण पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने घरों में दुबकना ही गवारा समझा। नए वर्ष का पहला दिन होने के कारण बहुत से लोग बच्चों की जिद के कारण मजबूर होकर घर से बाहर निकले लेकिन जल्द ही घरों में लौट गए। सर्द हवाओं के कारण गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि बाहर निकलने वाले अलाव की तलाश ही करते नजर आए।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी अलाव न जलने के कारण लोगों को उठानी पड़ी। रविवार को नगरपालिका द्वारा चिह्नित कई स्थानों पर लकड़ी की कमी के कारण अलाव नहीं जल रहे थे। नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर भी दोपहर के समय अलाव जलता नहीं दिखा। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदली और सर्द हवाओं के कारण जनपद का तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तक पहुंच गया।ग्रामीण क्षेत्रों में लोग खुद की व्यवस्था से अलाव जलाकर शरीर को गर्म करते हुए देखे गए। रात होते ही लोग जल्दी ही खाना खाकर बिस्तर में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed