फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi will arrive in the district today and will stay for 1:10 hours

जिले में सीएम योगी का आगमन आज, 1:10 घंटे रहेंगे

Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will arrive in the district today and will stay for 1:10 hours
आजमगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे लगभग 1:10 घंटे जिले में रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम तक अधिकारियों का समीक्षा बैठकों का दौर जारी रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट पर रखा है।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को आजमगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। सुबह करीब 9.55 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह पुलिस लाइन से बाइकार कलेक्ट्रेट रवाना होंगे। सीएम 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में वे कमिश्नर विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार की उपस्थिति में विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर व उसके पांच किलोमीटर के दायरे को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जिले में चल रहे एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा भी कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समय पर उपस्थित रहने और आवश्यक अभिलेखों को तैयार रखने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री डा. एके शर्मा, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी रामसूरत राजभर, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

जिला आठ जोन और 24 सेक्टर में विभाजित : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 24 सेक्टरों में विभाजित किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सीएम के आगमन के मद्देनजर पुलिस की कुल 1200 की फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed