फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi in Azamgarh for meeting reviewed development work of Azamgarh division

CM Yogi in Azamgarh: योगी ने की बैठक, आजमगढ़ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा; कलेक्ट्रेट बनी छावनी

Mon, 22 Jul 2024 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

Varanasi News: आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने कई विकास कार्यों का हाल जाना। साथ ही अधूरे कार्यों को लेकर अल्टीमेटम भी दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi in Azamgarh for meeting reviewed development work of Azamgarh division
कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम योगी बैठक लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर आएं। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक कर आजमगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


सीएम ने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिन में करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे।

इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बलिया और मऊ जनपद के अधिकारी ऑनलाइन समीक्षा बैठक से जुड़े। 
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हर परियोजना के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दे। वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की समीक्षा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को उनकी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई परियोजना लेट नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम की समस्या न होने पाए। सड़क और गाड़ियां खड़ी न हों। पटरी व्यवसायियों को भी व्यवस्थित किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की, कहा की अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनता का विश्वास बनाए रखेगी भाजपाः दानिश
समीक्षा बैठक के बाद इसमें शामिल होने आए मंत्री दानिश अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मंडल के विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। आजमगढ़ के हरिहरपुर में बन रहे संगीत महाविद्यालय को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। लॉ एंड ऑर्डर पर भी काम किया जा रहा है। 



विपक्ष पर हमला बोलते हुए दानिश ने कहा कि ऐसी पार्टियों को सिर्फ आरोप लगाना आता है। हम सूबे के सीएम के साथ जनता के बीच में जाकर काम कर रहे हैं। जनता ने हमें उम्मीद के साथ चुना है, हम वह विश्वास बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed