फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cm yogi adityanath will visit azamgarh tomorrow for coronavirus review meeting may he inspect in village

आज वाराणसी से पहले आजमगढ़ में सीएम योगी: तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखेंगे, कर सकते हैं किसी गांव का निरीक्षण

Mon, 24 May 2021 08:52 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 08:52 AM IST
सार

कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों हर रोज किसी ना किसी जिले में जा रहे हैं। सोमवार को वो इसी क्रम में आजमगढ़ का दौरा करेंगे।  अब तक कोई प्रोटोकाल तो नहीं आय़ा है लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath will visit azamgarh tomorrow for coronavirus review meeting may he inspect in village
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को सीएम योगी आजमगढ जिले में आगमन हो रहा है। लखनऊ से वह सीधे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। सीएम के आने को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा।

विज्ञापन


सोमवार शाम को मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल चक्रपानपुर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कोविड-19 के संक्रमण के प्रबंधन की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में रंग रोगन का कार्य कराया गया। पूरे दिन साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं सड़कों के गड्ढों को भरा गया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम को भी सजाने संवारने का कार्य युद्घ स्तर पर किया गया। मुख्य गेट से कंट्रोल रूम तक जाने के लिए इंटर लाकिंग बिछाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त व डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार को आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार ने मौका मुआयना किया। राजकीय मेडिकल कालेज के पास हेलीपैड बनाया गया है।

मंडलायुक्त ने हॉस्पिटल के अंदर साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित वार्डों में जाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश अस्पताल के प्रशासन को दिए। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि हॉस्पिटल में दवा, ऑक्सीजन एवं एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed