फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath statement in Azamgarh on arrest of criminal in Balrampur

आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी: बलरामपुर में जल्लाद को किया गिरफ्तार, हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत से करता था खिलवाड़

Wed, 09 Jul 2025 03:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को जोड़ेंगे, राष्ट्रविरोधियों को चकनाचूर करेंगे। पूर्ववर्ती सरकारों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वन, खनन माफिया ने अराजकता फैलाई थी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath statement in Azamgarh on arrest of criminal in Balrampur
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी कार्यवाही में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कल बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। वह जल्लाद हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। पैसे में सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है। हम समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे। हम धरती मां के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे।

विज्ञापन


सीएम ने की हरिशंकरी वाटिका की स्थापना

CM Yogi Adityanath statement in Azamgarh on arrest of criminal in Balrampur
आजमगढ़ में सीएम योगी की जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत 60 लाखवां पौधा लगाकर हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा, “हम समाज को टूटने नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधियों को चकनाचूर करके रहेंगे।” 

उन्होंने बताया कि यह पौधरोपण महाभियान 2025 केवल हरियाली बढ़ाने का नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति कृतज्ञता और भविष्य की सुरक्षा का अभियान है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में वन, खनन व पेशेवर माफिया हावी थे। उन्होंने अराजकता और अव्यवस्था को बढ़ावा दिया, जबकि आज प्रदेश ग्रीनवेव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 



इसे भी पढ़ें; UP: आजमगढ़ में बोले सीएम योगी, परिवार का विकास करने वालों ने देश को भाषा और जाति के नाम पर बांटने का किया पाप

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath statement in Azamgarh on arrest of criminal in Balrampur
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या समेत कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। प्रातः सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत यूपी के अंदर अब तक 22 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। 22 करोड़ पौधरोपण का मतलब यूपी के हर व्यक्ति के नाम पर लगा पौधा अपनी और धरती मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का माध्यम बना है। धरती हमारी मां और हम उसके पुत्र हैं। धरती केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। दुनिया में केवल भारत में ही धरती के प्रति आत्मीय भाव देखने को मिलता है। ऋषि-मुनियों ने हमें संस्कारों से जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed