फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath visit Azamgarh express way

एक्सप्रेस-वे खुलने से ढाई घंटे में आजमगढ़ से लखनऊ का सफर होगा तय, आठ को आ रहें मुख्यमंत्री

Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit Azamgarh express way
मुजरापुर में पूर्वांचल ऐक्सप्रेस-वे पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थिल का निरीक्षण करते अधिकार? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आठ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण और समीक्षा करने जनपद पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो एक्सप्रेस-वे के निर्माण और गुणवत्ता की प्रगति तो देखेंगे ही, साथ ही इसकी भी तिव्र संभावना जताई जा रही है कि एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिजवे को खोलने की समय सीमा भी निर्धारित की जा सकती है। संभवत: इसी कारण से इस बार कार्यक्रम स्थल मुजरापुर में जनसभा का भी आयोजन किया गया है। 400 लोगों के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले 340 किमी लंबे छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। पूर्वांचल की लाइफलाइन कहे जाने वाले लखनऊ-आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक बन रहे सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 74 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पहले इस एक्सप्रेस के मुख्य कैरिजवे को पिछले वर्ष दीपावली तक खोलने की संभवना मुख्यमंत्री ने ही जनपद के दौरे के दौरान जताई थी। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण को कारण प्रभावित रहा तो बाद में इस संभावना को बढ़ा कर जनवरी अंत कर किया गया। इसके बाद मार्च 2021 की समय सीमा रख दी गई। हालांकि परियोजना के पूर्ण होने की समय सीमा अक्तूबर 2021 हैं। आठ फरवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण और समीक्षा के लिए सीएम सदर तहसील के मुजरापुर पहुंचेंगे तो संभावना जताई जा रही है कि इसकी घोषणा भी करेंगे कि मुख्य करिजवे को आवागमन के लिए कब तक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदला कार्यक्रम, अब सिर्फ मुजरापुर आएंगे
आजमगढ़। यूपीडा की ओर से पहले जारी किए गए सीएम के संभावित कार्यक्रम में उनका प्रोग्राम जनपद में दो स्थानों पर दिखाया गया था। सदर तहसील को मोजरापुर में एक्सप्रेस-वे पर तमसा नदी पर बन रहे दीर्घ सेतु के निरीक्षण, समीक्षा के साथ ही किशुनदासपुर में निरीक्षण और समीक्षा का कार्यक्रम था। दोनों स्थानों पर आधे-आधे घंटे की समय सीमा रखी गई थी। अब मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वो वराणसी से हेलीकाप्टर से पहले गाजीपुर के धरवारा जाएंगे। इसके बाद 10.20 बजे वहां से मुजरापुर हेलीपैड पहुंचेंगे। 10.50 तक निरीक्षण, समीक्षा के बाद जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ संवाद करेंगे।इसके बाद सुल्तानपुर के कलवारीबांध के लिए रवाना हो जाएंगे। किशुनदासपुर में अब कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे में लखनऊ, आठ घंटे में दिल्ली
आजमगढ़। एक्सप्रेस-वे के खुलने का स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों और उद्यमियों को बेसब्री से इंतजार है। एक्सप्रेस वे के खुलने से यहां के लोगों के लिए लखनऊ और दिल्ली तक आवागमन को न सिर्फ नया विकल्प मिलेगा बल्कि दोनों ही महानगरों की दूरी भी घट जाएगी। एक्सप्रेस वे के बनने के बाद लखनऊ की दूरी ढाई घंटे और दिल्ली की दूरी 8 घंटे में पूरी होने का दावा किया जा रहा है। आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने के लिए अब तक लोगों के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं। आजमगढ़-फैजाबाद-लखनऊ मागऱर भी फोरलेन हो चुका है। इस मार्ग से लखनऊ की दूरी 300 किलोमीटर से ज्यादा है। यहां तक का सफर करने में बस से 7 से 8 घंटे तक का समय लग जाता है। वहीं, अपने वाहन से लखनऊ की दूरी 5 से 6 घंटे में तय हो जाती है। इसके अलावा आजमगढ़-सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग भी राजधानी जाने का प्रमुख विकल्प है, लेकिन इस मार्ग से लखनऊ की दूरी कुछ और बढ़ जाती है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बनने के बाद लखनऊ की दूरी लगभग 250 किलोमीटर हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सिक्सलेन पर लखनऊ की दूरी ढाई घंटे और दिल्ली तक की दूरी आठ घंटे में पूरी होने का दावा किया जा रहा है।
उद्योग के लिए खुलेंगे नए रास्ते
आजमगढ़। पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद जनपद में उद्योग के लिए नए रास्ते खुलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शासन की ओर से एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क का भी प्रस्ताव है। इसके लिए जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी जा चुकी है। जनपद से भी प्रस्ताव जा चुका है। हालांकि कार्य कहां और कब शुरू होगा इसके बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। स्थानीय व्यापारियों की मानें तो एक्सप्रेस वे के बनने के बाद जनपद में सभी सरकारी सुविधाएं अच्छे से मिली तो विभिन्न कंपनियां भी अपने उद्योग लगाने के लिए आकर्षित होंगी। इससे यहां रोजगार के भी रास्ते खुलेंगे।

तैयारी में जुटा रहा प्रशासन
सठियांव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा के कार्यकरम को लेकर पुलिस और प्रशासन जुटा हुआ है। डीएम राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने शनिवार को मुजरापुर सठियांव में चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। हेलीपैड, जनसभा स्थल, मंच का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करें। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सीटी पंकज कुमार पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी व यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कोई भी कि बिना पास के कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। आजमगढ़-बलिया राजमार्ग से सबका प्रवेश होगा। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed