फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath provided appointment letters to assistant teachers

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

Fri, 16 Oct 2020 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath provided appointment letters to assistant teachers
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों में वितरित किया नियुक्त - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने के बाद भी अधर में लटके सहायक अध्यापकों का लंबा इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया है। एनआईसी, नेहरू हाल व शिब्ली कालेज में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एनआईसी में योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं नेहरू हाल में फूलपुर विधायक अरुण कुमार यादव ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

सीएम आवास से योगी आदित्यनाथ ने 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनआईसी में मंजुला तिवारी, तनुजा सिंह, प्रिंस पटेल, कुमार गौतम व कविता कुमार गौंड़ को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन 2019 में ही नियुक्ति पत्र देना चाहता था मगर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। तमाम बाधाओं को दूर कर नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। वहीं नेहरू हाल में फूलपुर पवई विधायक अरुण कुमार यादव ने नवनियुक्त दस शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें पुष्पा यादव, संगीता यादव, निधि राय, गीता कु शवाहा, किरण कुमारी, मनोज कुमार सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, अनीता यादव, शशिबाला सिंह, प्रीति वर्मा शामिल रहीं। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा 14 नवनियुक्त अध्यापकों को प्रतिकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसमें रीना गुप्ता, मनोज पांडेय, अनीता चैरसिया, पुनीता श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, सुनीता चैहान, उमेश कुमार भारद्वाज, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अनील कुमार यादव, शेषमणि यादव, रामजतन यादव, माला यादव व कौशल कुमार सिंह शामिल हैं। प्रभारी डीएम ने कहा कि पूर्ण मनोयोग के साथ बच्चों को शिक्षा दें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 1550 शिक्षकों के पद हैं, जिसके सापेक्ष 1376 चयनित शिक्षकों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 63 शिक्षक अनुपस्थित हैं। वहीं 19 शिक्षकों का नियुक्ति पत्र किसी कारणों से रोका गया है। आज जनपद में कुल 1294 नवनियुक्त शिक्षकों में से 100 शिक्षकों को नेहरू हाल में और 100 शिक्षकों को शिब्ली इंटर कालेज में नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed