फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi Adityanath attacked on opposition in Plantation Program in azamgarh

UP: आजमगढ़ में बोले सीएम योगी, परिवार का विकास करने वालों ने देश को भाषा और जाति के नाम पर बांटने का किया पाप

Wed, 09 Jul 2025 03:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

Azamgarh News: सीएम योगी ने कहा कि आपने निरहुआ को सांसद बनाया तो आजमगढ़ में विवि बना और सड़कों का जाल बिछाया गया। बोले कि भाजपा विकास पर विश्वास करती है विभाजन में नहीं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath attacked on opposition in Plantation Program in azamgarh
आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विकास खंड सठियांव के केरमा गांव में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने यहां से बड़े-बड़े लोगों को चुनाव जिताकर भेजा जिन्होंने सिर्फ परिवार का विकास किया। देश को भाषा और जाति के नाम पर बांटने का काम किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को धरती माता और जन्मदायिनी मां के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। उन्होंने वैदिक उद्घोष ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ का उल्लेख करते हुए कहा कि एक सच्चा पुत्र वही है जो अपनी मां की सेवा और रक्षा करता है। इस अभियान के तहत प्रदेशवासियों ने सुबह 7 बजे से ही उत्साह के साथ पौधरोपण शुरू किया। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि यह अभियान वर्तमान को संवारने और भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। पेड़ हमें प्रदूषण, सांस की बीमारियों और कार्बन उत्सर्जन के दुष्प्रभावों से बचाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें से 75 फीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे

CM Yogi Adityanath attacked on opposition in Plantation Program in azamgarh
जनसभा में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। यह प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा आठ वर्ष पूर्व पांच करोड़ नर्सरियां थी आज वह 52 करोड़ पहुंच गई हैं। किसान अपने खेत के मेड़ पर पौधे लगाता है तो छह डालर प्रति परिवार मिलता है। एक डालर करीब 100 रुपये के आसपास होता है। 

उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि वह जिले में बहने वाली नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि आपने निरहुआ दिनेश लाल यादव को यहां से सांसद बनाया तो आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय, संगीत महाविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मिला। साथ ही जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है। एक पौधा लगाइये उसकी सेल्फी वन विभाग को भेजिए आपको पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed