फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM's security blueprint

सीएम की सुरक्षा का खाका तैयार

Thu, 05 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
CM's security blueprint
सुरक्षा की कमान तीन जिलों के एसपी संग एटीएस कमांडो संभालेंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए बने सभी 12 प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन


एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एसपी जौनपुर, एसपी मिर्जापुर और पीएसी के कमांडेंट को तैनात किया जाएगा। एटीएस के कमांडो छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से करीब दो हजार सिपाही और पीएसी के जवानों के अलावा आठ एएसपी, दो दर्जन सीओ, तीन दर्जन एसओ, 150 उपनिरीक्षक, 135 हेड कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों के प्रवेश के लिए कुल 12 द्वार बनाए जाएंगे। गेट पर मैटल डिटेक्टर रहेगा। इसके अलावा वहां  महिला और पुरुष सिपाही सभी की तलाशी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डाग स्क्वाड चार टीमें भीड़ और मंच के आसपास मौजूद रहेंगी। वाहनों खड़ा करने के कुल छह पार्किग स्थल बनाए जाएंगे। जिसमें चार बड़े वाहनों के लिए और दो छोटे वाहनों के लिए होंगे। कार्यक्रम में वीआईपी, अधिकारियों और पत्रकारों का प्रवेश एक द्वार से होगा।



सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सठियांव चीनी मिल परिसर में बन रहे पंडाल, बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी, नफीस अहमद, अभिषेक सिंह, जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन, सलमान खां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed