फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clerk of CMO office of Azamgarh accused of recovering money

आजमगढ़ के सीएमओ कार्यालय के बाबू पर पैसा वसूलने का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Clerk of CMO office of Azamgarh accused of recovering money
आजमगढ़। सीएमओ कार्यालय में चपरासी द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए वसूली करने का बीडीओ वायरल होने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के ही एक लिपिक पर चिकित्सक ने वसूली का आरोप लगाया। चिकित्सक द्वारा उक्त लिपिक के खिलाफ मुबारकपुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात उक्त लिपिक गुुरुवार को मुबारकपुर कस्बे में पहुंचे थे। प्राइवेट चिकित्सकों से उनके अभिलेख मांगे जाने लगे। आरोप है कि अभिलेख रहने के बाद भी उक्त लिपिक द्वारा चिकित्सकों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। यही नहीं कस्बे के कई चिकित्सकों से मोटी रकम वसूलने के भी आरोप लगाए गए हैं। धीरे-धीरे जब इस बात की चर्चा कस्बे में होने लगी तो चिकित्सकों ने इस मामले में कार्रवाई करने का निर्णय लिया। चिकित्सकों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई जगहों पर ही की। साथ ही डा. मोहम्मद अबूजर अंसारी ने इस मामले की तहरीर मुबारकपुर थाने में दी। इसमें उन्होंने बताया कि उक्त लिपिक हमारे क्लीनिक पर पहुंचे पहले उन्होंने अभिलेख दिखाने को कहा। फिर पैसे की मांग करने लगे। न देने पर उन्होंने फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी और नौ हजार रुपये वसूले। पैसे लेकर वह चले गए। उन्होंने इस तरह का कार्य कई चिकित्सकों के साथ किया। उन्होंने थानाध्यक्ष मुबारकपुर से उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हमारे आफिस में उक्त बाबू तैनात हैं, लेकिन उन्हें किसी कार्य से मुबारकपुर नहीं भेजा गया था। मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं इस बारे में पता करता हूं। - डा. एके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed