Azamgarh: जिला अस्पताल में मेडिकल की छात्रा संग सहपाठी ने की अभद्रता, जमकर हुई मारपीट
आजमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में इंटर्नशिप के लिए आई मेडिकल की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही अभद्रता कर दी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया और फिर अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विस्तार
आजमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में इंटर्नशिप के लिए आई मेडिकल की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही अभद्रता कर दी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया और फिर अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना को लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा देखने को मिला। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी।
किसी मेडिकल संस्थान के प्रशिक्षु इन दिनों जिला अस्पताल में इंटर्नशिप के लिए आए हुए हैं। मेडिकल की एक छात्रा बुधवार को इमरजेंसी में आए मरीज को इंजेक्शन लगा रही थी। इसी दौरान उसके किसी सहपाठी ने ही उसके साथ अभद्रता कर दिया। जिस पर मेडिकल छात्रा की सहपाठी से कहासुनी भी हो गई।
मेडिकल छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो वे अस्पताल पहुंच गए। इस बीच सहपाठी ने भी अपने कुछ लोगों को बुला लिया। दोनों गुट आमने-सामने हुए तो हाथापाई और फिर मारपीट तक हो गई। इस घटना से अस्पताल में घंटों हड़कंप मचा रहा।
लोगों की भीड़ इंटर्नशिप करने आए मेडिकल के छात्रों व उनके परिजनों के बीच हो रहे वाद विवाद व मारपीट को देखने के लिए जुट गई। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों से हस्तक्षेप किया तो दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग खड़े हुए और मामला शांत हुआ।
ये भी पढ़ें: रोहिंग्याओं की मदद करने वाले पूर्व प्रधान समेत चार पर केस, शहर से लेकर गांव तक अलर्ट हुई पुलिस
महिला ने नदी में कूदकर जान देने का किया प्रयास
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार में एक महिला ने पुल से तमसा नदी में कूदकर जाने देने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। वहीं महिला ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। जबकि मुबारकपुर थाने की पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बताने के प्रयास में जुटी है। महिला अपनी ससुराल मऊ जिले में बता रही है।