फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clash, ruckus between BJP leader and Tehsildar

Azamgarh News: भाजपा नेता और तहसीलदार मेंं नोकझोंक, हंगामा

Tue, 24 Sep 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Clash, ruckus between BJP leader and Tehsildar
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव में रविवार को भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कुर्सी पर बैठने को लेकर एक भाजपा नेता और तहसीलदार के बीच नोकझोंक हुई। इसका वीडियो वायरल हो गया। भीड़ भी बेकाबू हो गई। इस पर पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ीं। भीड़ में शामिल लोगों ने तोड़फोड़ की। इससे कई कुर्सियां टूट गईं। इस कारण कार्यक्रम का समापन जल्द करा दिया गया।
विज्ञापन

जिले में 18 सितंबर से 22 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार की शाम भोजपुरी नाइट का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शामिल हुई। उन्हें देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि हालात बेकाबू हो गए। इसे संभालने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। वीआईपी कुर्सी पर एक भाजपा के नेता बैठे थे। उन्हें तहसीलदार सदर ने कुर्सी से हटाने का प्रयास किया तो भाजपा नेता ने खरी-खोटी सुना दी। इसके बाद भीड़ तोड़फोड़ करने लगी। जूते-चप्पल चले। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ीं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ महोत्सव में पॉकेटमार रहे सक्रिय



सगड़ी। जिले के हर्रा की चुंगी पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को पॉकेटमार सक्रिय रहे। कई लोगों के पॉकेट मार लिए गए। मऊ जिले की घोसी निवासी अश्वनी के 10 हजार रुपये पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। कई और लोगों के पाकेट मारे गए। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed