फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Claims of 90% work completion, yet drains filled with garbage, waterlogging is certain

Azamgarh News: 90% काम पूरा होने का दावा, फिर भी नालों में भरा कूड़ा, जलभराव तय

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Claims of 90% work completion, yet drains filled with garbage, waterlogging is certain
आजमगढ़। बरसात सिर पर है लेकिन शहर में कई नालों की सफाई का काम अभी बाकी रह गया है। नाले कूड़ों से पटे हुए हैं। इससे बरसात के दिनों में नाला चोक होंगे जिससे जल भराव की समस्या होगी।
विज्ञापन

शहर तीन तरफ से तमसा नदी से घिरा हुआ है। इसमें कुल 25 वार्ड हैं। कई वार्ड निचले हिस्से में हैं। 52 बड़े नालों के साथ वार्डों में सैंकड़ों नाले हैं। नालों की सही से सफाई न होने से बरसात के दिनों में नाले चोक हो जाते हैं जिससे निचले वार्डों जैसे मड़या, एलवल, सिविल लाइन, दलालघाट, फरासटोला आदि मुकेरीगंज, जालंधरी के लोगों को जल भराव की समस्या से हर साल जुझना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बार भी बरसात सिर पर आ गया है लेकिन अभी तक नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। शासन की तरफ से निर्देश दिया गया था कि समय से पूर्व नालों की सफाई पूरी कर ली जाय। नालों की सफाई का नगर पालिका ने 9.80 लाख का टेंडर भी किया है। मई माह से शहर में नालों की सफाई का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े नालों की सफाई छत्तीसगढ़ से आए मजदूर जेसीबी से कर रहे हैं जबकि अन्य नालों की सफाई के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मी लगाए गए हैं। पहले नालों की सफाई का काम 20 मई तक पूरा किया जाना था लेकिन बाद में 25 मई से 30 मई हो गई। यह सब समयसीमा बीत चुकी है आधा जून भी निकल गया, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हो सकी है।

वहीं, नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि नाला सफाई का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जबकि हकीकत यह है कि मड़या, सिधारी, सिविललाइन, एलवल, हरबंशपुर आदि क्षेत्रों में मुख्य और गलियों के नालों की सफाई नहीं हो पाई है है।
नाले कूड़ों से पटे हुए हैं। यही कूड़े बरसात में नालों को चोक कर देंगे जिससे मुहल्लेवासियों को जल जमाव की परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed