{"_id":"58bc53004f1c1b056de7e9be","slug":"cisf-personnel-in-monitoring-the-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम
आजमगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद एफसीआई बेलइसा और कृषि विश्वविद्यालय कोटवा में रखीं गई ईवीएम की रखवाली में सीआईएसएफ के जवान लगाए गए हैं। दोनों स्थानों पर बने स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।अगर कोई प्रत्याशी या उनका अधिकृत समर्थक निगरानी करना चाहे तो इसके लिए एडीएम प्रशासन से अनुमति लेने के बाद वहां रह सकता है।
रविवार को डीएम सुहास एलवाई और एसपी आनंद कुलकर्णी ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान खत्म होने के बाद देर शाम पीठासीन अधिकारियों ने अपने-अपने बूथ की ईवीएम को कृषि विश्वविद्यालय कोटवा के निर्माणाधीन भवन और एफसीआई गोदाम में बने स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया। एफसीआई गोदाम में अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, सदर और मुबारकपुर जबकि कृषि विश्वविद्यालय कोटवा में बने स्ट्रांग रूप में लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद, दीदारगंज और फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी गई है। दोनों केंद्र पर एक-एक प्लाटून सीआईएसएफ के जवान कड़ी ड्यूटी दे रहे हैं।
सीआईएसएफ के जवान स्ट्रांग रूम और बाहर की सुरक्षा में पुलिस लगाई गई है। इनके अलावा दोनों केंद्रों पर पर्याप्त केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाया गया है। रविवार को डीएम और एसपी ने दोनों स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम दो अलग-अलग स्ट्रांग रूमों में रखवा दी गई है। संतुष्टि के लिए प्रत्याशी या उनके अधिकृत एजेंट एडीएम प्रशासन से अनुमति लेकर बाहर रखवाली के लिए रुक सकते हैं।