फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CIB and RPF raided and caught ticket broker

Azamgarh News: सीआईबी व आरपीएफ ने छापा मार कर टिकट दलाल को पकड़ा

Thu, 20 Apr 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
CIB and RPF raided and caught ticket broker
रेलवे टिकट की कालाबाजारी की सूचना पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) व सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) वाराणासी की टीम ने मंगलवार को मऊ जनपद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के भातकोल, धौरहरा बाजार स्थित ईसी ट्रेवल्स पर छापेमारी की। टीम ने 26 हजार 998 रुपये कीमत के कुल 22 रेलवे ई-टिकट व प्रतिबंधित साफ्टवेयर के साथ ही उपकरण भी बरामद किए। इस कार्रवाई से टिकट दलालों में हड़कंप सरीखा माहौल है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ के उप निरीक्षक विक्रम, सहायक उनि. बृजभूषण राय, हेड कांस्टेबिल राजकुमार, कांस्टेबिल कमलेश यादव, कांस्टेबिल ऋतुराज व सीआइबी वाराणसी के उप निरीक्षक हरीशचंद, सहायक उप निरीक्षक गुलाम वारिस सिद्दीकी, हेड कांस्टेबिल कमलेश पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से भातकोल धौरहरा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने संचालक अंशु को गिरफ्तार कर लिया। वह भातकोल का रहने वाला है। वह फर्जी ढंग से कई व्यक्तिगत यूजर आईडी पर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नेक्सस की मदद से रेल ई-टिकट बनाता था। इसके बाद वह जरूरतमंद ग्राहकों का फायदा उठाते हुए अधिक पैसे लेकर उन्हें कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराता था। टीम ने जांच की तो उसके पास से कुल 22 रेलवे ई-टिकट बरामद किए, जिसकी कीमत कुल 26998 रुपये है। जिसमें 13 ई-टिकट पर यात्रा समाप्त हो चुकी थी। जिसकी कीमत 13960 रुपये थी। वहीं 13038 रुपये कीमत के नौ टिकट बरामद हुए। जिसपर यात्रा अभी नहीं हुई थी। टीम ने उसके पास से एक लैपटॉप, प्रिंटर, एंड्रॉयड मोबाइल व 200 रुपये नगद और प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed