फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Christmas celebrations, churches lit up with colorful lights, and prayers held at midnight

Azamgarh News: क्रिसमस की रौनक, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए चर्च, आधी रात को हुई प्रार्थना

Wed, 24 Dec 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations, churches lit up with colorful lights, and prayers held at midnight
सिविल लाइन में सजा चर्च।
आजमगढ़। क्रिसमस के लिए चर्चों और ईसाई समाज के लोगों के घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, रात को चर्चें में विशेष प्रार्थना हुई। सिविल लाइंस स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। शाम ढलते ही चर्च रंगीन रोशनी से जगमगा उठा, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। होली ट्रिनिटी चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा, कैरोल गायन और प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ईसाई समुदाय प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता नजर आ रहा है। जैसे ही रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की विशेष प्रार्थना के बाद केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे भी सांता क्लॉज की वेशभूषा में उत्साह के साथ इस पर्व में शामिल रहे। बृहस्पतिवार को भी लोग एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। युवाओं में उत्साह रहा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर की केक दुकानों में भी जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। वीर कुंवर सिंह उद्यान गेट के पास स्थित मुस्कान बेकरी के संचालक सोनू गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस के दौरान केक की मांग सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना बढ़ जाती है। इस अवसर पर 15 से अधिक प्रकार के केक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस वर्ष रिच प्लम और रम प्लम केक की सबसे अधिक मांग है, जिन्हें ग्राहक विशेष ऑर्डर पर बनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए केक की तैयारी कई सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी जाती है और ग्राहकों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed