फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chow for the welfare of farmers Need of PM like Charan Singh: Nandkishore

किसानों के कल्याण के लिए चौ. चरण सिंह जैसे पीएम की जरूरत : नंदकिशोर

Wed, 23 Dec 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Chow for the welfare of farmers Need of PM like Charan Singh: Nandkishore
गंभीरपुर के गोमाडीह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंचा - फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 118वीं जयंती सपा ने गोमाडीह में ’किसान दिवस’ के रूप में मनाई। पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने स्व. चरण सिंह व पूर्व सांसद स्व. ईशदत्त यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने चौ. चरण सिंह को किसानों का महान नेता बताया। कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में चौ.चरण सिंह जैसे लोग जब तक प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तब तक किसानों का कल्याण नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि चौधरी साहब जाति तोड़ों के पक्षधर थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन कर गरीबों, पिछड़ों, दलितों को उनका हक दिलाने का काम किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हलदार यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों का दमन, उत्पीड़न कर रही है। किसानों की जायज मांगें भी नहीं मानी जा रही हैं। किसानों के ऊपर काला कानून लाकर उनकी जमीन पूंजीपतियों व कारपोरेट के हाथों सौंपने का काम हो रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। खाद, डीजल व बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसान के उत्पादन का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। विधायक संग्राम यादव ने कहा कि देश का विकास किसान की तरक्की में निहित है। पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, कमला प्रसाद यादव, बेचई सरोज, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, श्यामदेव चैहान, विनित राय, डा.हरिराम सिंह यादव, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, सपना निषाद, किरन श्रीवास्तव, बांके यादव, राजेश सरोज, रमेश निषाद मौजूद रहे। संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। कार्यक्रम में गोगा के जादू का प्रदर्शन हुआ। उमेश कन्नौजिया ने धोबिया नृत्य किया और बेचई सरोज के हाथों गरीबों में कंबल वितरण भी हुआ।

गंभीरपुर के गोमाडीह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामि

गंभीरपुर के गोमाडीह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामि- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed