फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   choree karate rangehaath pakada gaya chor pulis kastadee se bhaaga

चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर पुलिस कस्टडी से भागा

Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
choree karate rangehaath pakada gaya chor pulis kastadee se bhaaga
आजमगढ़। निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां बाजार स्थित एक दुकान में बुधवार को चोरी करने के दौरान लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। बृहस्पतिवार को चोर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जिसे चार घंटे बाद पुलिस रसीदगंज पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार करने में सफल हो सकी। इस दौरान पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी संगम चौहान पुत्र जगदंबा फरिहा बाजार में दुकान खोल रखा है। रोज की भांति बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में दो की संख्या में चोर दुकान का ताला काट कर अंदर घुसे। इस बीच पड़ोसियों को आहट मिली तो लोगों ने घेराबंदी कर एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धु चौहान निवासी मोहम्मदाबाद जिला मऊ बताया। पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी थी। बृहस्पतिवार की देर शाम निजामाबाद थाने से सिद्धु पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाने से अपराधी के भागने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। निजामाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। चार घंटे बाद उसे आजमगढ़-निजामाबाद मार्ग पर स्थित रशीदगंज चौकी के पास एक आटो से गिरफ्तार किया गया। इस मुद्दे पर महकमे का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। पुलिस कस्टडी से अपराधी के भागने की बात नहीं स्वीकार की जा रही है। सिद्धु मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इसके बाद भी पकड़े जाने के बाद भी उसे थाने पर बैठाए रखा गया और चालान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed