फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chitradurga Renewable Energy India Pvt Ltd to set up plant with 400 crores

चित्रदुर्गा रिन्यूवेबल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 400 करोड़ से लगाएगी प्लांट

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chitradurga Renewable Energy India Pvt Ltd to set up plant with 400 crores
आजमगढ़। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें हर जनपद में इंवेस्ट करने वाले इंवेस्टरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। इस दौरान इंवेस्टरों ने विभिन्न जनपदों में प्रोजेक्ट लगाने के लिए अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में भले ही आबादी और क्षेत्रफल के मामले में बड़ा हो लेकिन उद्योग धंधों के अभाव में यहां बेरोजगारों की लंबी चौड़ी फौज है। जनपद में अगर उद्योग की बात करें एक मात्र सठियांव चीनी मिल को ही उद्योग को दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा कोई भी बड़ा कल कारखाना जिले में नहीं है। प्रदेश सरकार प्रदेश में उद्योग धंधों केे बढ़ावा देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में लखनऊ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़े-बड़े उद्योग पति पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएम मोदी नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन इंवेस्टरों से मुुलाकात की। इंवेस्टरों ने उप्र के कई जनपदों में अपने प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जताई है। जिसमें चित्रदुर्गा रिन्यूवेबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 400 करोड़ रुपये से जिले में सोलर प्लांट लगाने पर सहमति जताई है। उपायुक्त उद्योग प्रवीन मौर्य कंपनी द्वारा 120 हेक्टेयर में सोलर प्लांट लगाने की योजना है। उसके द्वारा कार्ययोजना भी प्रस्तुत कर दी गई है। उसके द्वारा जमीन की खरीद का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। चित्रदुर्गा रिल्यूवेबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बिजनेस हेड असीम मिश्रा ने कहा कि लालगंज में हमारे द्वारा 70 मेगावाट का प्लांट लगाया जा रहा है। जिसके तहत हम लोगों द्वारा अब तक 150 एकड़ जमीन खरीद ली गई है। यहां से उत्पन्न हुई बिजली को हम पांच से छह जिलों को आपूर्ति करेंगे। आज हम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed