फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children's Day celebrated somewhere with songs and music and somewhere with sports

Azamgarh News: कहीं गीत-संगीत तो कहीं खेलकूद के साथ मना बाल दिवस

Fri, 15 Nov 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Children's Day celebrated somewhere with songs and music and somewhere with sports
आजमगढ़। जिले के स्कूलों-कालेजों में बृहस्पतिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। कहीं गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम हुए तो वहीं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लालगंज ब्लॉक के कलीचपुर दुधरा गांव स्थित सुखनंदन स्मारक सूर्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मैनेजर सूर्य प्रकाश चौहान, प्रधानाध्यापक बृजभूषण यादव, बृजभान कुमार, बड़े बाबू रवींद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्हनी : तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस गुरुवार को मनाया गया। प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एसएन यादव, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन कोऑर्डिनेटर दीपिका सिंह ने किया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, समीक्षा सिंह, किशन यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयनित 17 बच्चों को पुस्तक, प्रमाण-पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा जो बच्चा पास करता है उसको हायर एजुकेशन के लिए शासन से 48000 की धनराशि प्राप्त होती है। अध्यक्षता श्याम लता सिंह, संचालन डॉ. विवेक सिंह ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, ब्लॉक मंत्री शिव प्रकाश चौबे, जसवंत सिंह, कमलेश पांडे, कृष्णानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
अंबारी क्षेत्र के स्कूलों में भी विविध आयोजन हुए। अनवार पब्लिक स्कूल गोधना, जनता इंटर कालेज अंबारी, एमआरडी इंटर कालेज अंबारी, कंपोजिट विद्यालय अंबारी, कंपोजिट विद्यालय बीबीगंज, प्राथमिक विद्यालय गंडी, महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल दीदारगंज, मां दुर्गाजी विद्यालय दीदारगंज, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव दीदारगंज, रफी मेमोरियल स्कूल माहुल में बाल दिवस मनाया गया।
जहानागंज क्षेत्र के धनहुंआ स्थित एसकेडी विद्या मंदिर और एसकेडी इंटर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर श्रीकान्त सिंह, संतोष, योगेन्द्र, अभय, रंजना, नेहा, प्रियंका, रूबी, आदि मौजूद थे।
निजामाबाद क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस पर खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन और पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्रधानाचार्य आशीष उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया और बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया।
मेजवां स्थिति न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दी लाइट ऑफ एजुकेशन के नाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। गीत, संगीत नृत्य के साथ लघु नाटिका, जैसी करनी वैसी भरनी प्रस्तुत किया। जिसे देख लोगो की आंखें भर आई। मुख्य अतिथि एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल शशि चंद चौधरी, सरायमीर चेयर पप्पू पेजर, प्रबंधक नैय्यर आजम खां, डायरेक्टर मोहम्मद राजिक आदि मौजूद रहे। प्रिंसिपल रियाज अहमद ने सभी का आभार प्रकट किया। सरायमीर क्षेत्र के इंपीरियल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने ड्रेस कंप्टीशन, डांस और संगीत में हिस्सा लिया। संस्थापक राजेश कुमार सोनी, शोएब, शिवानंद, कमलेश, आदित्य, रवि स्वप्निल, मंशा, अनुपम मौजूद रहे।

आजमगढ़ स्थित चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी सिंह ने बच्चों का स्वावस्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें टोपी, चश्मा, गुब्बारा, पेन, पेंसिल, कटर, इरेज़र, मास्क, पजल गेम, ड्राइंग बुक, पोएम बुक, स्टोरी बुक आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सौरभ शर्मा, संतोष कुमार, विकास श्रीवास्तव, पुनीत, रामानंद, पूजा, मान्या, सविता मौजूद थे। चिल्ड्रेन कॉलेज एवं स्कूल्स के सभी परिसरों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान की सभी शाखाओं चिल्ड्रेन कॉलेज, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल और चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। संस्थापक प्राचार्या रीता राठौर, प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, शैक्षणिक सलाहकार एसपी शुक्ल, उप प्रबंधक नियति त्रिपाठी, प्राचार्या सपना सिंह, प्राचार्य करुनापति मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed