फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children will be enrolled in schools on time,

आरटीई: बच्चों का स्कूलों में समय से होगा दाखिला, नहीं छूटेगा कोर्स

Wed, 25 Sep 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Children will be enrolled in schools on time,
आजमगढ़। मुफ्त और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब गरीब बच्चोंं को भी निजी स्कूलों में समय से दाखिला मिल सकेगा। नए शुरुआत अप्रैल में हुई थी, लेकिन आरटीई के तहत जून तक चयन की कार्रवाई हुई। जुलाई अगस्त तक बच्चोंं को विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। इससे बच्चों का कोर्स पिछड़ने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में बच्चों का कोर्स न पिछड़े, इसके लिए समय से चयन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने दिसंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन लेने और चयन कार्रवाई करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत प्रथम चरण में एक से 19 दिसंबर तक आवेदन होंगे, 20 से 23 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 24 दिसंबर को लाॅटरी से स्कूल आवंटित होंगे और 27 दिसंबर को आवंटित स्कूलों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी 2025 तक आवेदन, 20 से 23 तक उनका सत्यापन व 24 जनवरी को लाॅटरी खोली जाएगी और 27 जनवरी को स्कूल आवंटन की सूची जारी होगी। तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक आनलाइन आवेदन, 20 से 23 तक सत्यापन, 24 को लाॅटरी खोली जाएगी और 27 को स्कूल आवंटन की सूची प्रकाशित की जाएगी। चौथे चरण में एक से 19 मार्च तक आवेदन होंगे। 20 से 23 तक सत्यापन होगा। 24 को लाटरी खोलकर 27 मार्च को आवंटित स्कूल की सूची जारी की जाएगी। 31 मार्च तक बच्चों का दाखिला कराने का शासन ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत आवेदन और चयन की कार्रवाई चार चरण में पूरा करने संबंधी आदेश मिल गया है। दिसंबर 2024 से कार्रवाई शुरू की जाएगी।- राजीव पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed