फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children present at the annual cultural program.

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 14 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children present at the annual cultural program.
बोंगरिया। मेहनगर के आदर्श नगर रायपुर पट्टी स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज का स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कुहेश राम और प्रबंधक रामसहाय लाल ने दीप जलाकर की। इसके बाद आकाश, लालू, कृष्णमुरारी और विशाल ने गणेश वंदना पेश की जबकि, हर्षिता, जूही, सरिता, आरती, साधना और सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


 सृष्टि, राजनंदनी, हेमलता, नितिका, अर्चना, समीक्षा, माधुरी ने स्वागत गीत पेश किया। वहीं ‘हरियर-हरियर निमिया डरिया’ पर पिंकी, तनु, साक्षी, जूली ने नृत्य से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोनी, अंजली, नेहा, समीक्षा, सोनम, ज्योति ने विवेकानंद गीत ‘हम समय के जयघोष हैं, हम स्वतंत्र हैं स्वच्छंद हैं’ की प्रस्तुति दी।
समाज पर करारा चोट करते हुए शालू, अंजलि ने दहेज गीत ‘मोहब्बत की खातिर बनाई गई हूं, दहेज की खातिर जलाई गई हूं’ से खूब तालियां बटोरीं।

रागिनी ने भक्ति गीत ‘झूठे रिश्ते नाते हैं, झूठी दुनिया सारी’ से सभी को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन में कवि भूषण त्यागी ने ‘आन अलग हो मान अलग हो, जन-जन का सम्मान अलग हो’ और कवियेत्री डा. प्रतिभा सिंह ने ‘बनके झोका समय निकल जाएगा, वक्त हमारे हाथ से कहीं फिसल जाएगा’ से सभी का मनोरंजन किया।


इसी क्रम में कवि नागेश त्रिपाठी शाडिल्य, बद्री विशाल, डा. ईश्वरचंद त्रिपाठी, नरसिंह साहसी ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

अंत में संस्कृत महाविद्यालय कनैला के प्राचार्य सहजानंद पांडेय ने स्कूल में हाईस्कूल और इंटर वर्ष 2014 में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों में कुमारी निष्ठा पांडेय, कुमारी ज्योति मिश्रा, कुमारी अर्चना यादव  को पुरस्कृत किया।

विद्यालय के प्रबंधक रामसहाय लाल ने स्टूडेंट आफ  द ईयर कुमारी सरिता यादव तथा बेस्ट टीचर का पुरस्कार सहायक अध्यापक दिनेश यादव को दिया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल स्वरूप श्रीवास्तव, बृजभूषण पांडेय, हवलदार, तारा, ममता, रानी, शशिलता, अलका पांडेय, रामसुख, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed