फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children of Musahar society will get Nestle milk

1754 मुसहर समाज के बच्चों को मिलेगा नेस्ले का दूध

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Children of Musahar society will get Nestle milk
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की स्थिति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि छह माह से तीन वर्ष के पात्र मुसहर परिवार के बच्चे का सर्वे कराया गया है। इनके परिवार को सरकार की किसी भी योजना के अन्तर्गत नगद धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। सर्वे के अनुसार मुसहर परिवारों के ऐसे बच्चों की संख्या 1754 है। इन बच्चों को नेस्ले का 500 ग्राम के दूध के डब्बे दो दिन के अन्दर वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जो प्रवासी बाहर से आ रहे हैं और दिहाड़ी मजदूर हैं, उनको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो 1000 रुपये की अनुमन्य सहायता धनराशि दिलाएं। अभी तक कुल 30 हजार लोगों को एक हजार की धनराशि दी जा चुकी है। एडीएम फाइनेंस को निर्देश दिए कि जो प्रवासी मजदूर होम क्वारंटीन किए जा रहे हैं, उनको भी 1000 की अनुमन्य सहायता दिलाएं। इनकी निगरानी करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। इस मौके पर सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ अधिकारी हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीटीओ विजय शंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed