फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children allowed to program the commissioner enclosures housing

कार्यक्रम की अनुमति के लिए बच्चों ने किया कमिश्नर आवास का घेराव

Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Children allowed to program the commissioner enclosures housing
मंडलायुक्त आवास पर प्रदर्शन करते महोत्सव के लिए अनुमति न मिलने से नाराज कृष्णा कालेज के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शहर के बागेश्वर नगर स्थित कृष्णा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम और लाउडस्पीकर की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं मिली। जिस बाबत बच्चों ने रविवार को मंडलायुक्त आवास पहुंच कर घेराव किया। कमिश्नर ने डीएम से अनुमति लेने की बात कह कर किनारा कर लिया। जिसके बाद बच्चे लौट गए और बिना अनुमति के ही विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


ग्रीन लैंड में बने कृष्णा कॉलेज को प्रशासन ने हटाने की कवायद की थी। लेकिन बच्चों को आगे खड़ा कर कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज को बचा लिया। इसी कॉलेज ने रविवार को पूर्वांचल संगीत महोत्सव आयोजित किया था। कार्यक्रम आयोजन और लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए विद्यालय परिवार ने एसडीएम सदर के पास प्रार्थन पत्र भी दिया था। लेकिन एसडीएम ने अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर रविवार की सुबह विद्यालय के बच्चों के साथ अध्यापक मंडलायुक्त आवास का घेराव कर अनुमति देने की मांग करने लगे। जिस पर मंडलायुक्त ने पीए के माध्यम से बच्चों को डीएम के पास अनुमति के लिए जाने की बात कह कर वापस भेज दिया। इसके बाद बच्चे विद्यालय लौट गए। जहां विद्यालय प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर भी वहां नहीं पहुंची और उनके स्थान पर प्रतिनिधि के रुप में लता बौद्ध मौजूद रही। बाहर से आए कई कलाकार भी विवाद की स्थिति में वापस लौट गए। सिर्फ साहिल आजमी ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति किया।


मंडलायुक्त के पीए ने आवास का घेराव कर रहे कृष्ण स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को बताया कि सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। अपनी रिपोर्ट में सीओ ने बताया है कि विद्यालय ग्रीन लैंड में बना है और इसके ध्वस्तीकरण की नोटिस भी जारी हो चुकी है। ऐसे में इस परिसर में किसी कार्यक्रम की अनुमति देना उचित नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed