फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child Sleeps in School Teacher Locks Up and Goes Home Mother Arrives Only to Hear Crying from Inside

UP: स्कूल में सोता रहा मासूम, ताला बंद कर घर चले गए गुरुजी; ढूंढते हुए मां पहुंची तो अंदर से आई रोने की आवाज

Mon, 13 Apr 2026 09:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 13 Apr 2026 09:59 PM IST
सार

Azamgarh News: 

विज्ञापन
Child Sleeps in School Teacher Locks Up and Goes Home Mother Arrives Only to Hear Crying from Inside
बच्चे को स्कूल से निकाल कर पानी पिलाती मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में एक दिल दहला देने वाली लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक छोटे मासूम छात्र को क्लासरूम में सोता छोड़कर गुरुजी ताला बंद कर घर चले गए। जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे ढ़ूढते हुए स्कूल पहुंची तो अंदर से रोने की आवाज सुनकर सन्न रह गई। 

विज्ञापन




इस मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

खोजते हुए स्कूल पहुंची मां

क्षेत्र के दादर गांव निवासी फूला देवी ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु राजभर प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में कक्षा तीन में पढ़ता है। रोज की तरह वह सोमवार को विद्यालय पहुंचा था। पढ़ाई के दौरान उसे नींद आ गई और वह अपनी कक्षा में सो गया। जब दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना जांच किए विद्यालय में ताला बंद कर अपने घर चले गए। जब काफी देर तक हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो वह चिंतित होकर उसकी तलाश करने लगीं। 

अन्य बच्चों से पूछताछ के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह शाम करीब चार बजे स्कूल पहुंचीं। वहां स्कूल के अंदर से बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने विद्यालय का ताला खुलवाया, जिसके बाद डरा-सहमा हिमांशु बाहर निकाला गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

छुट्टी के बाद दो घंटे तक स्कूल में बंद रहा छात्र
अतरौलिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। छुट्टी होने के बाद कक्षा में सो रहे हिमांशु राजभर को विद्यालय के अंदर बंद कर शिक्षक घर चले गए, जिससे मासूम करीब दो घंटे तक स्कूल में कैद रहा। वह चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब मां पहुंची तो बेटे की सिसकियां सुन सन्न रह गई।

विज्ञापन

छुट्टी के आधे घंटे बाद तक शिक्षकों को विद्यालय में रुकना अनिवार्य
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षकों को कम से कम आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में रुकना अनिवार्य है। इसके बाद भी शिक्षक इस नियम को नहीं मान रहे हैं। बीएसए ने कहा कि कई विद्यालयों में शिकायत मिल रही है कि शिक्षक छुट्टी होते ही तत्काल घर निकल जाते हैं। कुछ मामलों में तो शिक्षक निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय छोड़ देते हैं, जो गंभीर अनुशासनहीनता है।

प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में छात्र के विद्यालय परिसर में बंद रह जाने की घटना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रथम दृष्टया यह शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों की घोर लापरवाही प्रतीत होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मामले में संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध निलंबन सहित कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। - राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed