फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies by drowning in Bhairav Dham Pokhare

भैरव धाम पोखरे में डूब कर बालक की मौत

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in Bhairav Dham Pokhare
आजमगढ़। महराजगंज कस्बा स्थित भैरवधाम पोखरे में नहाते समय डूब जाने से एक बालक की मौत हो गई। वह अपने मामा के साथ भैरवधाम पर दर्शन पूजन के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखरे से शव बरामद कर पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर खंजड़हा गांव निवासी 16 वर्षीय रजनीश मौर्य पुत्र वशिष्ठ अंबेडकर नगर जिला के जैदपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। मंगलवार को अपने मामा रणजीत के साथ वह भैरव धाम दर्शन पूजन के लिए आया था। सुबह सात बजे मामा-भांजा पवित्र पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से भांजा रजनीश गहरे पोखरे में चला गया और डूब गया। बालक के पोखरे में डूबते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग पोखरे में डुबकी लगा कर रजनीश को बाहर निकाले। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृत बालक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृत बालक दो भाईयों में बड़ा था। घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed