{"_id":"628955191d25654403564a3e","slug":"child-died-due-to-firecrackers-released-while-catching-langur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : लंगूर पकड़ने के दौरान छोड़े गए पटाखे से बालक की मौत, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : लंगूर पकड़ने के दौरान छोड़े गए पटाखे से बालक की मौत, गांव में सनसनी
Sun, 22 May 2022 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 02:39 AM IST
सार
वन विभाग की टीम ने उसे बाहर निकाले के लिए पटाखा फोड़ा जो पास मौजूद कक्षा पांच के छात्र शोएब अख्तर के सिर पर लगा और वह चोटिल होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी कोल्हूखोर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानागंज कस्बे में आतंक मचाए लंगूर को पकड़ने के लिए शनिवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखा फोड़ा, जो छिटककर एक बालक को लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जहानागंज व आसपास के गांवों में कई दिन से एक लंगूर दहशत मचाए था। वह कई लोगों को काट चुका था। जिस पर वन विभाग की टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को कस्बे में पहुंची। इस दौरान लंगूर एक घर में घुस गया।
विज्ञापन
टीम ने उसे बाहर निकाले के लिए पटाखा फोड़ा जो पास मौजूद कक्षा पांच के छात्र शोएब अख्तर के सिर पर लगा और वह चोटिल होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी कोल्हूखोर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता कमाल अख्तर ने बताया कि दो दिन से लंगूर के आतंक से सभी परेशान थे। इसलिए पूरा इलाका वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए जुटा था। बेटा भी यह सब देखने के लिए खड़ा था, उसी दौरान यह घटना हो गई। बालक की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। शोएब आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का था।