फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   child died and woman injured in road accident in azamgarh

हादसा: टॉफी खरीदने गई थी चार साल की मासूम, ट्रेलर की चपेट में आकर बच्ची की मौत; एक महिला घायल

Mon, 25 Dec 2023 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Dec 2023 05:35 PM IST
सार

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को शांत कराया।

 

विज्ञापन
child died and woman injured in road accident in azamgarh
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़- फैजाबाद मार्ग पर सोमवार को ट्रेलर की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बच्ची के साथ मौजूद अधेड़ महिला घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरा पिपरी निवासी जितेंद्र राजभर की पुत्री चार वर्षीय जान्हवी एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। सोमवार को क्रिसमस का अवकाश था। जिसके कारण वह विद्यालय नहीं गई थी। कस्बा स्थित एक गुमटी पर वह टॉफी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गई। बच्ची को चपेट में लेते हुए ट्रेलर ने गुमटी के बगल में चारपाई पर सो रही महिला को भी रौंद दिया। 
विज्ञापन


हादसे में जान्हवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चारपाई पर सो रही महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सगड़ी, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर लगभग दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। छोटी का नाम जन्या है। पिता जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed