{"_id":"6184357325c3d53cbe35ee86","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-come-to-azamgarh-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज आजमगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज आजमगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री के आगमन से पहले लेंगे तैयारियों का जायजा
Fri, 05 Nov 2021 01:03 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:03 AM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को आजमबांध में राज्य विश्व विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला उनके आने की तैयारी को लेकर जुट हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ आएंगे। वे गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसे लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। हेलिपैड के निर्माण, बैरिकेडिंग, स्विस काटेज तथा बैठक के लिए कैंप कार्यालय की स्थापना की जा रही है। पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में ही जुटा हुआ है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को आजमबांध में राज्य विश्व विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला उनके आने की तैयारी को लेकर जुट हुआ है। उनके आने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आएंगे। शुक्रवार को उनका हेलिकाप्टर सीधे आजमबांध स्थित कार्यक्रम स्थल पर बने हेलिपैड पर उतरेगा। सीएम के आगमन के मद्देनजर डीएम राजेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों का अवकाश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन