फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief Minister of the state is a bundle of lies

झूठ का पुलिंदा है प्रदेश के मुख्यमंत्री

Tue, 15 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister of the state is a bundle of lies
अतरौलिया में प्रेसवार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काम करने में विश्वास करते हैं और काम करके दिखाया भी है। आज पूरे देश का युवा उनकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूठ का पुलिंदा हैं। इनके सारे दावे खोखले हैं। इनकी नींव झूठ पर टिकी है। आगामी विधानसभा उपचुनाव में इनकी पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान अतरौलिया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। एनकाउंटर के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही है। पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। लोगों की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है। जो भी इनके बुरे कार्यों का विरोध कर रहा है उनकी आवाज को दबा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में अधिकारी आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। सपा इनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। 2022 में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।विधायक डा. संग्राम यादव, चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद जायसवाल, प्रेमा यादव, डा. नरेंद्र नाथ यादव, महेंद्र यादव, बर्मन यादव, राधेश्याम लीडर, संजय मिश्र, जयप्रकाश यादव, धनानंद गिरी, राजीव रंजन पांडे, कमला यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, जगन्नाथ यादव, पप्पू यळदव, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed