{"_id":"672fb52f95c29606760adbf4","slug":"chhath-puja-is-over-now-the-battle-to-return-to-work-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123058-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हो गई छठ पूजा, अब काम पर वापसी की ‘जंग''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हो गई छठ पूजा, अब काम पर वापसी की ‘जंग''
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली के बाद अब छठ पर्व भी बीत जाने के बाद ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। किसी भी ट्रेन सीट तो छोड़िए, वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में अगले तीन दिनों तक नो-रूम की स्थिति है। गोदान एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं। एसी थर्ड में भी वेटिंग 50 के पार है। वहीं वेटिंग टिकट पर स्लीपर व एसी कोच में एंट्री बैन कर दी है। ऐसे में वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को दिक्कत अधिक हो रही है।
अगर भीड़ की बात की जाए तो ज्यादातर ट्रेनों के आरक्षित कोचों में प्रतीक्षा सूची बढ़ती जा रही है, ऐसे में लोग वापसी को लेकर चिंतित भी हैं। कारण कि यदि सीट कंफर्म नहीं हुआ तो उन्हें स्लीपर व एसी कोच में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी कंफर्म टिकट के लिए ही परेशान हैं। वहीं कुछ लोग ट्रेन में सीट की आशा ही छोड़ दी और बस से निकल गए। वहीं कुछ यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं। ऐसे में प्रतिदिन यात्रियों को एक दिन पूर्व ही लाइन में लगना पड़ रहा है। सूरत, मुंबई व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
00
एक नजर लंबी दूरी की ट्रेनों पर
- आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) में 22 नवंबर तक नो रूम।
- आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली आनंद बिहार एक्सप्रेस (15025) में 26 नवंबर तक 79 वेटिंग।
- आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) में 17 नवंबर तक 100 तक वेटिंग।
- आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस (11056) में 19 नवंबर तक 128 तक वेटिंग।
- आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली छपरा एलटीटी एक्सप्रेस (11060) में 23 नवंबर तक 129 तक वेटिंग।
- आजमगढ़ से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में 17 नवंबर तक 50 से अधिक वेटिंग।