फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chehallum's procession will not come out tomorrow, worship will be performed at home

नहीं निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस, इबादत पर रोक नहीं

Wed, 07 Oct 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Chehallum's procession will not come out tomorrow, worship will be performed at home
आजमगढ़। चेहल्लुम बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इमाम हुसैन के चालीसवें पर भी कोरोना की छाया पड़ी हुई है। चेहल्लुम का जुलूस निकालने की अनुमति पुलिस प्रशासन ने नहीं दी है लेकिन इबादत पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण चल रहा है। इसके साथ ही धारा 144 भी लगी हुई है। ऐसे में किसी भी प्रकार के जुलूस आदि के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बृहस्पतिवार को चेहल्लुम है। सामान्य दिनों में चेहल्लुम पर जुलूस आदि निकले जाते थे तो वहीं अखाड़ों का मुकाबला भी होता था लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण व धारा 144 के चलते जुलूस निकालने पर पाबंदी है। सभी से कोविड-19 एडवाइजरी के अनुरूप गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही इबादत करने की अपील की गई है। एसपी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करें और घरों पर ही इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed