फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheating schools were also converted into examination centers

Azamgarh News: नकल कराने वाले विद्यालयों को भी बना दिया गया परीक्षा केंद्र

Mon, 11 Nov 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cheating schools were also converted into examination centers
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 244 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची रविवार को जारी कर दी गई है। इस बार उन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया जिनपर यूपीटेट व डीएलएड की परीक्षा में नकल कराने के मामले में प्रिंसिपल, प्रबंधक व बाबू तक जेल जा चुके हैं। ऐसे में परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

नकल पर पूरी तरह पाबंदी लगाने को संकल्पित माध्यमिक शिक्षा विभाग इस पर अंकुश कैसे लगा पाएगा। यह यक्ष प्रश्न शुचिता व पारदर्शिता की चाहत रखने वालों के जेहन में कौंध रहा है। मौजूदा शैक्षणिक सत्र में आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 244 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी हो चुकी है। यहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के एक लाख 77 हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल के 85 हजार 852 छात्र-छात्रा व इंटरमीडिएट के 91 हजार 83 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा जारी 244 परीक्षा केंद्रों की सूची में पांच ऐसे विद्यालय हैं, जिनपर नकल कराने का आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं, उनके प्रबंधक, प्रिंसिपल व बाबू के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

00
परीक्षा में नकल कराने के मामले में इन विद्यालयों के आए थे नाम
- हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट काॅलेज आजमपुर आजमगढ़।
- महाशिवशक्ति इंटर काॅलेज, खेमउपुर आजमगढ़।
- माडर्न इंटर काॅलेज भदुली।
- राजेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज सेठवल रानी की सराय।
- शेख रहमत इंटर काॅलेज रानी की सराय।
बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन 244 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों एवं छात्र आवंटन में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा शिकायत हो तो निर्धारित प्रारूप पर अपना प्रत्यावेदन 14 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। कुछ विद्यालय सूची में ऐसे भी शामिल हैं जो परीक्षा के दौरान नकल कराते हुए पकड़े गए थे। उनके खिलाफ पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed