आजमगढ़: माफिया मुख्तार अंसारी समेत 11 के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई
आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर कोर्ट में सोमवार को ही चार्जशीट दाखिल करने प्रयास किया था लेकिन आरोपी के वकील के मौखिक विरोध के चलते चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ आजमगढ़ गैंगेस्टर कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बुधवार को चार्जशीट दाखिल हो गई। विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव ने ये चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले पुलिस ने गैंगस्टर कोर्ट में सोमवार को ही चार्जशीट दाखिल करने प्रयास किया था लेकिन आरोपी उमेश सिंह व अनुज कन्नौजिया के वकील के मौखिक विरोध के चलते चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी थी। तब न्यायाधीश ने बुधवार का दिन चार्जशीट दाखिल करने के लिए निर्धारित किया था।
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद में मुख्तार एंड पार्टी द्वारा ठेकेदार पर 2014 में फायरिंग की गई थी। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हुए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी।
इस मामले में तरवां थाने में माफिया मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। बाद में इसी मामले में आजमगढ़ पुलिस ने मुख्तार एंड पार्टी पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
पढ़ेंः कानपुर की रोडवेज बस से वाराणसी पुलिस ने पकड़ा एक क्विंटल नकली मसाला, अमेठी के जिपं अध्यक्ष ने दी सूचना
विवेचना के बाद आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नौ के बजाए 11 लोगों का नाम इस मुकदमे में शामिल कर दिया। सोमवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने के लिए पहुंचे तो उमेश सिंह व अनुज कन्नौजिया के वकील लल्लन सिंह ने उनसे चार्जशीट की कॉपी मांगी, जिसे वे उपलब्ध नहीं करा सके।
इसके साथ ही वकील लल्लन सिंह ने कहा कि जब मुकदमा दर्ज हुआ तो नौ लोगों के नाम थे। बाद में दो अन्य के नाम कैसे बढ़ गए। लल्लन सिंह के मौखिक विरोध के चलते सोमवार को चार्जशीट न्यायालय में नहीं दाखिल की जा सकी। न्यायालय ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल करने का समय निर्धारित किया था।
जिस पर आईओ प्रशांत श्रीवास्तव बुधवार को गैंगेस्टर कोर्ट में मुख्तार समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया। मुख्तार अंसारी का केस अधिवक्ता सीएल निगम व दरोगा सिंह देख रहे है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।