फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Charge sheet for revenue inspection, sought clarification from SDA

राजस्व निरीक्षण को आरोप-पत्र, एसडीए से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet for revenue inspection, sought clarification from SDA
आजमगढ़। तहसील फूलपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र सूर्यनाथ निवासी हेवती ने बताया कि राजस्व निरीक्षक रामसूरत यादव को न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक) तहसील फूलपुर के न्यायालय में राजस्व संहिता की धारा 34 के तहत मृतक से संबंधित विचाराधीन वाद राजकुमार बनाम गयाराम में जांच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी आख्या न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की गई। डीएम ने राजस्व निरीक्षक रामसूरत यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप पत्र जारी किया है। जांच के लिए एसडीएम निजामाबाद को नामित किया है।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर की ओर से धारा 32/38 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 के नाम संशोधन के लिए तहसीलदार से प्राप्त आख्या के बावजूद कोई आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम न्यायालय से राजेंद्र पुत्र श्रीराम अजोर ग्राम भरचकिया फूलपुर, अब्दुल अलीम आदि पुत्रगण अब्दुल गनी ग्राम कोहड़ा फूलपुर, रामउजागिर आदि पुत्र स्व. राजाराम ग्राम करौंजा फूलपुर, विश्वनाथ पुत्र नेउर आदि ग्राम राजापुर फूलपुर, रामसहाय पुत्र राजाराम ग्राम घियहां फूलपुर और तीजू पुत्र दशवंत ग्राम गोबरहा फूलपुर की पत्रावलियों की डीएम ने जांच की। तहसीलदार से आख्या प्राप्त होने के बाद भी लगभग तीन से 11 माह का समय व्यतीत होने के बाद भी आदेश पारित नहीं किया गया था। न ही अगली तिथि नियत की गई ती। डीएम ने तीन दिन के अन्दर एसडीएम फूलपुर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed