फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chaotic elements will be closely monitored, do not pay attention to rumors

Azamgarh News: अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर, अफवाहों पर न दे ध्यान

Thu, 20 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements will be closely monitored, do not pay attention to rumors
आगामी ईद के त्योहार को लेकर थानों पर शांति कमेटी की बैठक आहूत की गई। इसमें आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई। इसके साथ ही पुलिस ने यह चेतावनी भी दिया है कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है, ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील आमजन से की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि ईद के त्योहार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से अपील किया कि भाईचारगी के साथ आगामी त्योहारों को मनाए। जहां कहीं भी किसी तरह की समस्या हो उसे अवगत कराए ताकि समय रहते उसका समाधान करा दिया जाए। मेंहनगर: थाने पर आयोजित शांति कमेटी की बैठक में एसडीएम ने कहा कि ईद पर्व उल्लास का पर्व है। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी का प्रयास न करें। पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। जो भी गड़बड़ी का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति त्योहार पर खलल डालने का प्रयास करता है तो तत्काल सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। पूरा प्रयास होगा कि सड़कों पर सूअर न घूमने पाए। इस अवसर पर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार चौहान, इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष शमशुल होदा, सत्यनरायण सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed