{"_id":"63d6b2afb5095b299624e087","slug":"chaotic-elements-broke-the-statues-of-kali-and-dih-anger-azamgarh-news-vns6960947144-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अराजक तत्वों ने तोड़ी काली व डीह की प्रतिमाएं, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अराजक तत्वों ने तोड़ी काली व डीह की प्रतिमाएं, आक्रोश
विज्ञापन
अमिलो। जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव स्थित काली व डीह की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में ले लिया।
असोना गांव में मां काली व डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है। जो ग्रामीणों के धार्मिक आस्था का केंद्र रहे। गांव के लोग यहां पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं। रविवार की सुबह ग्रामीण सो कर उठे तो दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो उठे।
काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शक व ग्रामीणों के आरोप के आधार पर पुलिस ने गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर थाने चली आयी और पूछताछ की कवायद में जुटी है। एसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मामला धार्मिक भावना से खिलवाड़ का है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व जांच पूरी होने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।