फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Changes in carpet

परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत

Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Changes in carpet
निजामाबाद पहुंची परिवर्तन यात्रा में संबोधित करते विनय कटियार।
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को जिले के लालगंज, मार्टीनगंज, निजामाबाद विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा  में शामिल नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं परिवर्तन यात्रा के  साथ चल रहे पदाधिकारियों ने लोगों को आईटीआई मैदान में होने वाली रैली में  पहुंचने का आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


मार्टीनगंज   संवाददाता के अनुसार विधानसभा लालगंज से चलकर दीदारगंज विधानसभा पहुंचे  परिवर्तन  यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के साथ  आए भारतीय  जनता पार्टी के आजमगढ़ प्रभारी उपेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि  17 नवंबर  को आईटीआई मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम  में आने के  लिए आप लोगों को आमंत्रण देने आए हैं। उन्होंने सभी से  कार्यक्रम को सफल  बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश  महामंत्री विजय बहादुर  पाठक, सांसद नीलम सोनकर, ब्लाक प्रमुख फूलपुर  अर्चना यादव, मेनका सिंह,  माधुरी गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, विनीत  जायसवाल, अभिषेक यादव, अनिल कुमार  सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लालगंज  संवाददाता के अनुसार गाजीपुर से चलकर सोमवार की शाम को परिवर्तन यात्रा  लालगंज पहुंची। भरथीपुर, पल्हना, नरसिंहपुर, मसीरपुर होते हुए लालगंज के  विद्यामंदिर इंटर कालेज पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल  पदाधिकारियों का स्वागत किया। मंगलवार को परिवर्तन यात्रा बाईपास लालगंज,  भीरा चौराहा, सोफीपुर, दुलारगंज, भीरा, बरदह आदि बाजारों में गई। इस अवसर  पर यात्रा जिला प्रभारी ऋषिकांत राय, विस प्रभारी योगेंद्र राय, अरविंद  सिंह, विनोद राय  आदि मौजूद थे।निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक मंगलवार की देर शाम  भाजपा की परिवर्तन यात्रा निजामाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। परिवर्तन  यात्रा सरायमीर से संजरपुर, फरिहां, बड़ागांव, निजामाबाद तहसील होते हुए नगर  पंचायत निजामाबाद की पुरानी तहसील चौक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा में शामिल  विनय कटियार, उपेंद्र दत्त शुक्ला, विजय बहादुर पाठक, नीलम सोनकर, रमाकांत यादव,जगदंबिका पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर  पर विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश  सरकार में हो रही गुंडा गर्दी, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट को आप भली भांति जान  रहे हैं। इस प्रदेश से सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस  मौके पर अजीत कुमार यादव, विनोद राय, बलवंत सिंह, अजीत यादव, फौजदार यादव,  राजेश यादव, संतोष गोंड, रविशंकर यादव, डा. पीयूष यादव, डा. सुदर्शन मिश्र, डा. शैलेंद्र  यादव, बटुक गुप्ता, रामअवध सोनकर, मनोज यादव, मनोज राय, अनिल प्रजापति आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed