फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Centre failed on every front: CPI

केंद्र सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल

Tue, 06 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Centre failed on every front: CPI
आजमगढ़। भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल ने कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। बाद में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

  भाकपा जिला मंत्री श्रीकांत सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्च पर असफल रही। उन्होंने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। माकपा के जिलामंत्री जियालाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन लूट, हत्या, रेप की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है। खरपत्तू राजभर ने कहा कि महंगाई चरम पर है, गरीब और मध्यम वर्ग इस महंगाई के बोझ तले दबकर दम तोड़ रहा है। धरने की अध्यक्षता रामसूरत यादव और संचालन जयप्रकाश नारायण ने किया। धरने को रामहर्ष यादव, इम्तेयाज बेग आदि ने संबोधित किया। धरने में रामचंदर पटेल, गुलाब मौर्य, शंभू चौहान, दीपचंद, दिलबहार, बशीर, रामाज्ञा यादव, मंगलदेव, मखड़ू, रामअजोर, रामनेत, जितेंद्र हरि पांडेय, रमेश यादव सहित वामपंथी पार्टियों भाकपा, माकपा, भाकपा (माले)  के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed