{"_id":"6a9863b5fad6e9b024084af0","slug":"central-bar-four-candidates-filed-nominations-for-the-posts-of-president-and-senior-vice-president-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-156452-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार : अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार : अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन करते अधिवक्ता। श्रोत-अधिवक्ता संघ
सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ मंडल के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को संघ के सभागार में पूरी हुई। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा और वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राय की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र श्रीवास्तव और रफीउल हसन अब्बासी ने पर्चा दाखिल किया वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज आलम और त्रिभुवन नाथ तिवारी ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर जनार्दन राय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर विवेक तिवारी ने नामांकन किया।
संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर योगेश सिंह, सहमंत्री पुस्तकालय के पद पर पंकज राय और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए शेषमणि तिवारी, वशिष्ठ राय, सोहन राम यादव, सूरज कुमार सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सर्वेश मौर्य ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष के दो पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया। तीन सितंबर को दोपहर 12 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन के दौरान वरिष्ठ समिति सदस्य प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव और शत्रुघ्न सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।