फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Center administrator removed if no copies were given

कापियों का हिसाब न दे पाने पर केंद्र व्यवस्थापक हटाये गए

Sun, 11 Feb 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Center administrator removed if no copies were given
बोर्ड कॉपी - फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को भी परीक्षा छोड़ने का क्रम जारी रहा। सुबह की पाली में 3063 परीक्षार्थी शनिवार को भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं कम महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के चलते शिक्षा विभाग भी जहां शांत रहा तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर भी शांति ही नजर आई। कापियों का लेखा जोखा ठीक ढंग से न उपलब्ध करा पाने पर एक केंद्र व्यवस्थापक पर जरूर गाज गिरी।
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल में संगीत गायन की परीक्षा थी। जिसमें 46 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और मात्र 40 ने ही परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। वहीं इंटरमीडिएट गृह विज्ञान प्रथम की परीक्षा के लिए 18387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3023 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट का एग्रोनामी प्रथम का पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें 414 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 34 ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार की शाम की पाली में एग्रोनामी द्वितीय, काष्ठ शिल्प, फल संरक्षण, सिलाई आदि विषयों की परीक्षा थी। इसमें परीक्षार्थियों की संख्या नाममात्र थी, फिर भी देर शाम तक आंकड़ा विभाग उपलब्ध नहीं करा सका।

किसी भी केंद्र पर एक भी नकलची अथवा मुन्ना भाई के पकड़े जाने की भी सूचना नहीं मिली। डीआइओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि जीयनपुर स्थित केएन सिंह इंटर कालेज पर शनिवार को जांच पड़ताल की गई। परीक्षा में तो यहां कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई, लेकिन कापियों के लेखाजोखा में कमियां पाई गई।


इस विद्यालय पर बोर्ड से पहुंची कापियों का रख रखाव भी ठीक नहीं था और न ही कोडिंग के अनुरूप कापियां प्रयोग की गई थी। केंद्र व्यवस्था अरुण कुमार सिंह कापियों का हिसाब ठीक ढंग से नहीं उपलब्ध करा पाए जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर नये केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed