फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Censure motion brought against the minister of Bar Association

Azamgarh News: बार एसोसिएशन के मंत्री के खिलाफ लाया निंदा प्रस्ताव

Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Censure motion brought against the minister of Bar Association
बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन बूढ़नपुर में मंगलवार को उस समय आक्रोश फूट पड़ा। जब डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री रणधीर सिंह की ओर से कथित रूप से अधिवक्ताओं के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने की, इसमें भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री की ओर से बूढ़नपुर के अधिवक्ताओं को चीटर कहकर संबोधित किया गया, जो बेहद निंदनीय और अपमानजनक है। बार एसोसिएशन के मंत्री रामहित शर्मा ने बताया कि इस निंदनीय बयान के खिलाफ सभी तहसीलों के बार एसोसिएशनों से समर्थन मांगा गया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि अधिवक्ता एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े होंगे। अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक मंत्री रणधीर सिंह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक बूढ़नपुर के अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के किसी प्रस्ताव का समर्थन या सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री राम विनय सिंह यादव, सूर्यप्रकाश यादव, योगेंद्र यादव, डब्लू चौबे, जगत नारायण तिवारी, अनिल गौड़, बलराम यादव, शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, कपिलदेव त्यागी, ओमप्रकाश यादव, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed