फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebrated the Chhathi of Shri Krishna ji with great pomp

धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जी का छट्ठी

Sun, 05 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the Chhathi of Shri Krishna ji with great pomp
रस्तीपुर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर आयोजित रासलीला। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तरवां विकास खंड के रस्तीपुर ग्राम सभा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद लगातार छह दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम केजरिए ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह की झांकियां निकाली गई। रविवार को छठीहार के दिन कार्यक्रम का समापन झांकी निकाल कर किया गया।
विज्ञापन

आयोजक लोकई यादव ने बताया कि हमारे गांव में श्री कृष्ण उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें पूरे ग्राम सभा से बाहर रहने वाले युवक अपने छुट्टी लेकर के घर आते हैं। श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर छठिहार तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से तरह-तरह की प्रतिदिन झांकियां निकालते हैं। इस झांकी को देखने के लिए आसपास के ग्रामसभा से लोग आकर के झांकियों का आनंद लेते हैं। आज छटिहार के अवसर पर कार्यक्रम में एकांकी के माध्यम से कृष्ण जी की लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सोहर की धुन पर सभी लोग खूब थिरके। इस मौके पर सुनील कुमार यादव, कोमल यादव, मारकंडेय यादव, रामाश्रय यादव, लाल बहादुर यादव, रवीश यादव, सर्वेश यादव, बृजेश यादव, समारू यादव, डब्बू यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं, रानी की सराय में रविवार की देर शाम ऊंची गोदाम क्षेत्र में नवयुवक मंडल दल की ओर से स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर जमकर नाचे। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा जिधर से गुजरी उधर दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लग गया। मूर्ति का विसर्जन हर्ष और उल्लासपूर्ण माहौल में किया गया। बच्चों की टोली ‘जय कन्हैयालाल की मदन गोपाल की’ आदि जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल पहुंचे और मूर्ति को विसर्जित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरहयारी यादव, उपाध्यक्ष हरिराम यादव, संस्थापक दयाराम गौड़, सदस्य डा. ओम प्रकाश सिंह, बाबूराम, सुभाष गुप्ता, कैलाश मौर्य, संतोष गौड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed