फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebrated birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मनाई जयंती

Thu, 19 Nov 2020 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi
काग्रेस पार्टी कार्यलाय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी को श्रद्धंजलि देते पार्टी के नेत? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने बैंक को राष्ट्रीयकृत करने का काम करने के साथ ही साहूकारी प्रथा को समाप्त किया। उन्होंने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को परास्त कर उसके दो टुकड़े किया, जिसके कारण बांग्लादेश का उदय हुआ। उन्होंने 1974 में पहले भूमिगत परमाणु बम विस्फोट का नेतृत्व कर भारत में परमाणु युग का आरंभ किया। इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति के साथ-साथ विश्व की राजनीति के क्षितिज पर विलक्षण प्रभाव छोड़ गई। गरीबों, वंचितों, दलितों के उत्थान के लिए उनके किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर ही हम सशक्त अखंड भारत बना सकते हैं। जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, ओंकार पांडेय, मुन्नू यादव, राना खातून, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम ने संबोधित किया। इस मौके पर राम अवध यादव, अरविंद पांडेय, बृजेश नंदन पांडेय, डा.सुधाकर, अधिवक्ता अब्दुर्रहमान, मोहम्मद आमिर, महीशचंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, प्रमोद यादव, पंकज कुमार, विवेक राय, शुभम सिंह, शीला भारती, दुवमुनी राजभर आदि रहे।
विज्ञापन

शहर कमेटी के पदाधिकारियों को दी बधाई
आजमगढ़। कांग्रेस शहर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। बधाई देने वाले कांग्रेसजनों में गुफरान अहमद, रणबहादुर सिंह, डा. सुधाकर, हरिकेश मिश्रा, शोहराब अहमद, शैलेंद्र यादव, राम प्रसाद राम, जैगम अब्बास, मंसूर अहमद, मुख्तार, प्रमोद सिंह, अनुराग विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, जयनारायन चौहान आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed