{"_id":"5eeb9c478ebc3e42e303e5aa","slug":"cdo-returned-to-chhoti-saryu-revival-project-azamgarh-news-vns5309019156","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सरयू पुनरोद्धार का प्रोजेक्ट सीडीओ ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सरयू पुनरोद्धार का प्रोजेक्ट सीडीओ ने लौटाया
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला मनरेगा से जनपद के छोटी सरयू और छोटी सरयू ट्रैंक ड्रेन के पुनरोद्धार के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट को वापस कर दिया है। बाढ़ खंड विभाग की ओर से ब्लाकवार प्रोजेक्ट बनाकर सीडीओ के पास भेजा गया था। सीडीओ ने गांव वार प्रोजेक्ट को फिर से तैयार करने के निर्देश के साथ इसे बाढ़खंड विभाग को वापस कर दिया है।
जनपद में पौने दो लाख प्रवासी श्रमिकों की वापसी के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को मनरेगा के तहत कार्ययोजना बनाने और इसमें प्रवासी श्रमिकों को काम देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें बाढ़ खंड विभाग को भी कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया था। बाढ़ खंड विभाग की ओर से जनपद के सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील से होकर गुजरने वाली छोटी सरयू और छोटी सरयू ट्रैंक ड्रेन को पुनरोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया गया था। ब्लाकवार तैयार किए गए प्रस्ताव में छोटी सरयू का 74 किमी का कार्य चार ब्लाकों सगड़ी तहसील के अजमतगढ़, महाराजगंज और बूढ़नपुर तहसील के अतरौलिया और कोयलसा ब्लाक में मनरेगा के तहत काम होना था। इसके साथ ही सगड़ी के हरैया ब्लाक में ट्रैंक ड्रेन का भी काम होनी था। प्रोजेक्ट बनाकर इसे मंजूरी के लिए मुख्य विकास अधिकारी के पास भेजा गया था। सीडीओ ने ये कहते हुए छोटी सरयू और ट्रैंक ड्रेन का प्रोजेक्ट वापस कर दिया है कि इसे गांव वार तैयार किया जाए। पहले विभाग की ओर से इसे ब्लाक वार तैयार किया गया था। अब बाढ़ खंड विभाग की ओर से इसे फिर से तैयार कर सीडीओ के पास भेजा जाएगा।
महुला-गढ़वल बांध के लिए मंजूर हुआ 42 लाख का प्रस्ताव
घाघरा नदी में प्रति वर्ष आने वाली बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ खंड की ओर से महुला-गढ़वल बांध की मनरेगा से मरम्मत के लिए 42 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लगभग 41 किमी की लंबाई में बांध की मरम्मत होनी है। जिला प्रशासन की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया गया था।
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष 157 फीसद मानव दिवस का सृजन
डीसी मनरेगा बीबी सिंह ने बताया कि अभी तक जनपद में 26 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है। 15 लाख के लक्ष्य सापेक्ष ये 157 फीसद है। अभी तक 37 हजार प्रवासी श्रमिकों का जॉबकार्ड बनाया गया है।
मनरेगा के तहत छोटी सरयू और ट्रैंक ड्रेन का ब्लाकवार प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसे गांव वार तैयार करने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही इसे दोबारा तैयार कर भेजा जाएगा। - दीपक राय, एक्सईएन, बाढ़ खंड